पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर उड़ाने की धमकी:कॉलेज कैंपस खाली कराया गया; ई-मेल में लिखा- सायनाइड पॉइजन बम रखे हैं, दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे

पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर उड़ाने की धमकी:कॉलेज कैंपस खाली कराया गया; ई-मेल में लिखा- सायनाइड पॉइजन बम रखे हैं, दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे

भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी परिसर को खाली कराया जा रहा है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। टीआई मनोज पटवा सहित थाना स्टाफ ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग और अन्य स्थानों की जांच की। एहतियात के तौर पर परिसर में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। ई-मेल में अंत में लिखा- अल्लाह हू अकबर धमकी भरे ई-मेल में लिखा था- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी मामले में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान की जाएगी। 19 फरवरी को भी मिली थी उड़ाने की धमकी इससे पहले 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और बम स्क्वॉड ने जांच अभियान चलाया था। हालांकि परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *