Sudha Chandran On Govinda: गोविंदा इंडस्ट्री के वो सुपरस्टार थे जो अपनी कॉमेडी और डांस से बॉक्स ऑफिस पर राज करते थे। वह आज बड़े पर्दे से दूर हैं। उनके करियर के ढलान और सेट पर देरी से आने की खबरों ने लंबे समय तक हेडलाइंस बनाईं। वहीं, वह पिछले कुछ समय से अपने तलाक और अफेयर की खबरों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में दिग्गज एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने गोविंदा को लेकर कई बातें बताई हैं। साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। साथ भी गोविंदा इंडस्ट्री से क्यों बाहर हुए इस पर भी बात की है।
गोविंदा को लेकर सुधा चंद्रन का खुलासा (Sudha Chandran On Govinda)
हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में सुधा चंद्रन ने बताया कि उन्होंने गोविंदा के सुनहरे दौर को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि उस समय इंडस्ट्री का हर बड़ा बैनर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सिर्फ गोविंदा को ही अपनी फिल्म में लेना चाहता था। सुधा के मुताबिक, “गोविंदा अक्सर मना करते थे कि उनके पास डेट्स नहीं हैं, लेकिन लोग उनके पीछे पड़ जाते थे और उन्हें फिल्में साइन करने के लिए मजबूर करते थे।”

मशीन नहीं इंसान थे गोविंदा (Sudha Chandran Big Revealed On Govinda Downfall)
अक्सर गोविंदा पर आरोप लगते थे कि वह सेट पर घंटों देरी से आते हैं। इस पर सुधा चंद्रन ने तार्किक बात रखते हुए कहा कि जब कोई एक्टर एक साथ 6-7 फिल्में कर रहा हो, तो वह मशीन नहीं बन सकता। उन्होंने कहा, “उनके पास भी दिन में सिर्फ 24 घंटे ही थे। उन्हें भी खाने, सोने और एक सेट से दूसरे सेट तक जाने के लिए समय चाहिए था। जब आप किसी को इतना ज्यादा काम करने पर मजबूर करेंगे, तो देरी होना लाजमी है। लेकिन इंडस्ट्री ने इसी बात को मुद्दा बनाकर उनकी छवि खराब करना शुरू कर दिया।”
डेविड धवन के सेट पर रहते थे टाइम के पक्के (Govinda News)
सुधा चंद्रन ने उन दावों को भी खारिज किया कि गोविंदा हमेशा लेट लतीफ थे। उन्होंने खुलासा किया कि डेविड धवन जैसे निर्देशकों के सेट पर गोविंदा हमेशा वक्त के पाबंद थे। सुधा ने दुख जताते हुए कहा कि पहले लोगों ने उनसे हाथ जोड़कर फिल्में साइन करवाईं और फिर उन्हीं की बुराई करके उनके करियर को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने गोविंदा को देश के सबसे बेहतरीन और ‘वर्सटाइल’ एक्टर्स में से एक बताया।
छोटे इवेंट्स में इसलिए डांस करते हैं गोविंदा (Govinda Dance In small events)
आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर गोविंदा के छोटे इवेंट्स या शादियों में डांस करने वाले वीडियो वायरल होते हैं, जिस पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। इस पर सुधा ने कहा कि एक कलाकार के लिए मंच छोटा या बड़ा नहीं होता। गोविंदा जहां भी परफॉर्म करते हैं, अपनी पूरी ऊर्जा और टैलेंट के साथ करते हैं।
सुधा चंद्रन के इस बयान ने इंडस्ट्री के उस ‘नैरेटिव’ पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसने कभी सुपरस्टार रहे गोविंदा को साइडलाइन कर दिया था। उनके फैंस इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर गोविंदा के समर्थन में उतर आए हैं।


