ईरान में अपनाया जाएगा वेनेजुएला मॉडल? सुप्रीम लीडर के लिए ट्रंप ने बता दिए ये तीन नाम

ईरान में अपनाया जाएगा वेनेजुएला मॉडल? सुप्रीम लीडर के लिए ट्रंप ने बता दिए ये तीन नाम

Iran Israel War: इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत हो गई। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिए एक इंटरव्यू में ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो अमेरिका और इजराइल का संयुक्त ऑपरेशन 4 से 5 हफ्ते तक जारी रह सकता है। ट्रंप का दावा है कि यह कठिन नहीं होगा क्योंकि अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद और दुनिया भर में तैनात हथियार हैं।

सत्ता परिवर्तन के लिए वेनेजुएला मॉडल का जिक्र

ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए वेनेजुएला मॉडल का जिक्र किया, जिसे वे एक सटीक उदाहरण बताते हैं। यह मॉडल 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य छापेमारी से जुड़ा है, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को काराकास से हिरासत में लिया गया था। उन्हें अमेरिका ले जाया गया, जहां वे नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

सुप्रीम लीडर के लिए तीन नाम

ट्रंप ने कहा कि खामेनेई की संभावित हत्या के बाद ईरान के नए नेतृत्व के लिए उनके पास तीन बेहद अच्छे नाम हैं, लेकिन उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया और कहा, पहले काम पूरा होने दीजिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान की जनता खुद मौजूदा शासन को उखाड़ फेंक सकती है, क्योंकि वे वर्षों से बदलाव की बात कर रहे हैं। अब उनके पास अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *