डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर किया। लेकिन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका से हार गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी। इसके बाद उसने लगातार दो मैच जीतकर टॉप-4 में एंट्री की। स्टोरी में इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरोज… 1. संजू सैमसन- मैच विनिंग पारी खेली कोलकाता में भारत-वेस्टइंडीज का मैच करो या मरो था। टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 195 रन बनाए। संजू सैमसन 196 रन चेज कर रही भारतीय टीम से ओपन करने उतरे और मैच जिताकर लौटे। सैमसन ने 50 बॉल पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली। सैमसन 3 मैच में एक फिफ्टी के सहारे 143 रन बना चुके हैं। 2. जसप्रीत बुमराह : पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट झटके 14 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। 176 रन चेज कर रही पाकिस्तान ने एक रन पर साहिबजादा फरहान का विकेट गंवाया। अगले ही ओवर में बुमराह ने सईम अयूब (6 रन) और कप्तान कप्तान सलमान अली आगा (4 रन) को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को दबाव में डाल दिया। इससे पाकिस्तानी टीम उबर नहीं सकी और 61 रन से हार गई। इस जीत ने भारत को सुपर-8 में पहुंचा दिया। 3. ईशान किशन : नामीबिया, पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी ईशान मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 61 और पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन बनाए। वे पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ ओपन करने उतरे। लेकिन अभिषेक जीरो पर आउट हो गई। ऐसे में ईशान ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम इंडिया को 175 रन के स्कोर तक पहुंचाया। 4. वरुण चक्रवर्ती : भारत के टॉप विकेट टेकर्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप-3 विकेट टेकर्स में शामिल हैं। भारत के टॉप विकेट टेकर हैं। अब तक खेले गए 7 मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं। नामीबिया और नीदरलैंड के खिलाफ 3-3 विकेट लिए थे। पाकिस्तान के खिलाफ भी 2 विकेट चटकाए थे। 5. हार्दिक पंड्या : 2 फिफ्टी, 6 विकेट भी झटके बैट और बॉल दोनों से योगदान दिया। अब तक खेले गए 7 मैचों में 172 रन बनाए। इनमें दो फिफ्टी शामिल रही। उन्होंने 156.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंड्या ने नई बॉल से गेंदबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में साहिबजादा फरहान को पहले ही ओवर में जीरो पर पवेलियन भेज दिया। पंड्या अब तक 6 विकेट ले चुके हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में; वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज:सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया; बुमराह-ईशान ने पाकिस्तान को हराया


