मोतिहारी में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की गिरफ्त से दो आरोपी फरार होने में सफल रहे। मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूचना पर पुलिस ने गांव में की छापेमारी जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी नीरज चौधरी और सिकंदर कुमार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दूधिया गांव में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर हरसिद्धि थाना पुलिस ने गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की बताया जाता है कि जब पुलिस टीम आरोपियों को लेकर लौट रही थी, तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। हमले में ये पुलिसकर्मी घायल हुए हमले में सब-इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, फूल कुमार और शालू कुमारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशिक्षु डीएसपी बोले-फरार को पकड़ने के लिए छापेमारी इस संबंध में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमले और आरोपियों को भगाने के मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फरार साइबर अपराधियों तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मोतिहारी में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की गिरफ्त से दो आरोपी फरार होने में सफल रहे। मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूचना पर पुलिस ने गांव में की छापेमारी जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी नीरज चौधरी और सिकंदर कुमार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दूधिया गांव में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर हरसिद्धि थाना पुलिस ने गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की बताया जाता है कि जब पुलिस टीम आरोपियों को लेकर लौट रही थी, तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। हमले में ये पुलिसकर्मी घायल हुए हमले में सब-इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, फूल कुमार और शालू कुमारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशिक्षु डीएसपी बोले-फरार को पकड़ने के लिए छापेमारी इस संबंध में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमले और आरोपियों को भगाने के मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फरार साइबर अपराधियों तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


