धार मंडी में दो दिन बाद आज से नीलामी:छुट्टी के बाद किसानों की भारी भीड़, नए गेहूं की भी हो रही भारी आवक

धार कृषि उपज मंडी में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार से नीलामी फिर शुरू हो गई। नीलामी शुरू होने की खबर मिलते ही किसान रविवार से ही अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचने लगे थे। रविवार शाम से ही मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे मंडी क्षेत्र में काफी रौनक देखने को मिली। नए गेहूं की आवक शुरू
इस बार खास तौर पर नए गेहूं की आवक ज्यादा रही। किसान अपनी फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार गेहूं की पैदावार अच्छी हुई है। दो दिन की छुट्टी के कारण कुछ फसल मंडी नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन नीलामी शुरू होते ही तेजी से खरीदी होने की संभावना है। मंडी प्रशासन ने बताया कि किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए तुलाई, नीलामी, उठाव और भुगतान की व्यवस्था ठीक रखी गई है। कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। आज मंडी में गेहूं के साथ अन्य रबी फसलों की भी नीलामी की जाएगी। अनुमान है कि दिनभर में हजारों क्विंटल उपज मंडी में पहुंचेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *