होली पर्व से पहले मिलावटी मिठाइयों की शिकायतों के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए प्रशासनिक टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठित होटलों और मिठाई दुकानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बिक्री काउंटर और कारखाने का किया निरीक्षण इसी कड़ी में, प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार, एएसपी हेमंत सिंह और सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रसिद्ध मिठाई होटल ‘गेलार्ड’ में भी छापा मारा। टीम के पहुंचते ही होटल परिसर में हलचल मच गई। अधिकारियों ने बिक्री काउंटर के साथ-साथ मिठाइयों के निर्माण स्थल (कारखाने) का भी गहन निरीक्षण किया। मिठाइयों की हुई जांच, गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई छापेमारी के दौरान कारखाने में बन रही विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की गुणवत्ता जांची गई। जांच में सभी मिठाइयों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई और कोई मिलावटी या खराब खाद्य पदार्थ नहीं मिला। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कारखाने के बाथरूम की स्थिति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर प्रभारी एसडीओ ने उसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने होटल में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम की भी जांच की। संचालक अशोक कुमार ने बताया कि फायर सिस्टम चार-पांच महीने पहले लगाया गया था, लेकिन गैस सिलेंडर पर वैधता तिथि अंकित नहीं थी। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए और टीम अन्य होटलों की ओर रवाना हो गई। छापेमारी अभियान में से अधिकारी रहे मौजूद इस छापेमारी अभियान में प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार, एएसपी हेमंत सिंह, सदर डीएसपी दिलीप कुमार और नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली तक यह कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बाजार में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके। होली पर्व से पहले मिलावटी मिठाइयों की शिकायतों के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए प्रशासनिक टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठित होटलों और मिठाई दुकानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बिक्री काउंटर और कारखाने का किया निरीक्षण इसी कड़ी में, प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार, एएसपी हेमंत सिंह और सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रसिद्ध मिठाई होटल ‘गेलार्ड’ में भी छापा मारा। टीम के पहुंचते ही होटल परिसर में हलचल मच गई। अधिकारियों ने बिक्री काउंटर के साथ-साथ मिठाइयों के निर्माण स्थल (कारखाने) का भी गहन निरीक्षण किया। मिठाइयों की हुई जांच, गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई छापेमारी के दौरान कारखाने में बन रही विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की गुणवत्ता जांची गई। जांच में सभी मिठाइयों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई और कोई मिलावटी या खराब खाद्य पदार्थ नहीं मिला। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कारखाने के बाथरूम की स्थिति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर प्रभारी एसडीओ ने उसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने होटल में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम की भी जांच की। संचालक अशोक कुमार ने बताया कि फायर सिस्टम चार-पांच महीने पहले लगाया गया था, लेकिन गैस सिलेंडर पर वैधता तिथि अंकित नहीं थी। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए और टीम अन्य होटलों की ओर रवाना हो गई। छापेमारी अभियान में से अधिकारी रहे मौजूद इस छापेमारी अभियान में प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार, एएसपी हेमंत सिंह, सदर डीएसपी दिलीप कुमार और नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली तक यह कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बाजार में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।


