होली मिलन समारोह: पत्रकारों को दी गई हास्य उपाधियां

करपी|करपी प्रखंड मुख्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। समारोह में जिले के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान नादी सांस्कृतिक मंडली के कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह से रंगीन और उत्सवी बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और होली के रंग में सराबोर हो गए। समारोह की खास आकर्षण हास्य और व्यंग्य से भरपूर उपाधि वितरण रहा। इस दौरान थाना अध्यक्ष धीरज कुमार को “मूर्ख युवराज”, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को “मूर्खाधिपति”, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन को मूर्ख श्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकटेश शर्मा को “मूर्खानंद चपाठ” की उपाधि दी गई। वहीं पत्रकार प्रीतम कुमार को मूर्ख चोंधर, राजद नेता अलख पासवान को मूर्खाधिराज, वरिष्ठ पत्रकार निशिकांत सिंह को महामूर्खाधीरज, यूनियन महासचिव शिवकुमार मिश्र को मूर्ख थेथर तथा दैनिक जागरण के पत्रकार राकेश कुमार को मूर्ख सम्राट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार नेता संजय कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश रंजन ने की। इस मौके पर हिंदुस्तान के संवाददाता राजू कुमार, प्रभात खबर के संवाददाता अजित कुमार शेखर सहित अन्य थे। करपी|करपी प्रखंड मुख्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। समारोह में जिले के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान नादी सांस्कृतिक मंडली के कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह से रंगीन और उत्सवी बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और होली के रंग में सराबोर हो गए। समारोह की खास आकर्षण हास्य और व्यंग्य से भरपूर उपाधि वितरण रहा। इस दौरान थाना अध्यक्ष धीरज कुमार को “मूर्ख युवराज”, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को “मूर्खाधिपति”, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन को मूर्ख श्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकटेश शर्मा को “मूर्खानंद चपाठ” की उपाधि दी गई। वहीं पत्रकार प्रीतम कुमार को मूर्ख चोंधर, राजद नेता अलख पासवान को मूर्खाधिराज, वरिष्ठ पत्रकार निशिकांत सिंह को महामूर्खाधीरज, यूनियन महासचिव शिवकुमार मिश्र को मूर्ख थेथर तथा दैनिक जागरण के पत्रकार राकेश कुमार को मूर्ख सम्राट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार नेता संजय कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश रंजन ने की। इस मौके पर हिंदुस्तान के संवाददाता राजू कुमार, प्रभात खबर के संवाददाता अजित कुमार शेखर सहित अन्य थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *