खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है उद्यानिकी कॉलेज

खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है उद्यानिकी कॉलेज

भास्कर न्यूज | पिपराकोठी पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय “जूनून-2026 इंट्रा कॉलेज मीट” कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस मौके पर गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, निदेशक छात्र कल्याण डॉ. रमण त्रिवेदी एवं वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ. अरविन्द कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने किया। इस अवसर पर आगत अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी ने खेलों के महत्व व खिलाड़ियों की प्रतिभा पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने कहा कि महाविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने बताया कि इस खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का विकास करना है। दो दिवसीय आयोजन में कुल 17 खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिनमें क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, कैरम, बैडमिंटन सहित विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल शामिल रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। क्रिकेट में इनविजिबल टीम ने टीम धुरंधर को 115 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच आरज्या व मैन ऑफ द सीरीज दीपक प्रजापत रहे। कबड्डी में टीम धुरंधर ने 30 अंकों से इनविजिबल टीम को पराजित किया। बैडमिंटन में विवेक एवं अमित ने भरत एवं मन्नू गौतम को 2–0 सेट से हराया। टेबल टेनिस में अंकित कुमार प्रथम एवं भरत जलुथरिया दूसरे स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में अनन्या प्रथम, हर्षमाधवी द्वितीय, तुसी तृतीय रही। हाई जंप में मसांग प्रथम, ज्योति द्वितीय, प्रिया तृतीय रही। लांग जंप में प्रियांशी प्रथम, शुभानी द्वितीय, संयुक्ता तृतीय रही। मौके पर डॉ.आरबी शर्मा, डॉ.टीपी महतो, डॉ. निहारिका कंठ, डॉ. रुशाल डोगरा,डॉ. हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। भास्कर न्यूज | पिपराकोठी पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय “जूनून-2026 इंट्रा कॉलेज मीट” कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस मौके पर गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, निदेशक छात्र कल्याण डॉ. रमण त्रिवेदी एवं वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ. अरविन्द कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने किया। इस अवसर पर आगत अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी ने खेलों के महत्व व खिलाड़ियों की प्रतिभा पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने कहा कि महाविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने बताया कि इस खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का विकास करना है। दो दिवसीय आयोजन में कुल 17 खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिनमें क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, कैरम, बैडमिंटन सहित विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल शामिल रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। क्रिकेट में इनविजिबल टीम ने टीम धुरंधर को 115 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच आरज्या व मैन ऑफ द सीरीज दीपक प्रजापत रहे। कबड्डी में टीम धुरंधर ने 30 अंकों से इनविजिबल टीम को पराजित किया। बैडमिंटन में विवेक एवं अमित ने भरत एवं मन्नू गौतम को 2–0 सेट से हराया। टेबल टेनिस में अंकित कुमार प्रथम एवं भरत जलुथरिया दूसरे स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में अनन्या प्रथम, हर्षमाधवी द्वितीय, तुसी तृतीय रही। हाई जंप में मसांग प्रथम, ज्योति द्वितीय, प्रिया तृतीय रही। लांग जंप में प्रियांशी प्रथम, शुभानी द्वितीय, संयुक्ता तृतीय रही। मौके पर डॉ.आरबी शर्मा, डॉ.टीपी महतो, डॉ. निहारिका कंठ, डॉ. रुशाल डोगरा,डॉ. हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *