कृषि मेले में 38 लाख के यंत्रों की हुई बिक्री

कृषि मेले में 38 लाख के यंत्रों की हुई बिक्री

भास्कर न्यूज|जहानाबाद जिला कृषि कार्यालय के द्वारा संयुक्त कृषि भवन काको रोड के प्रांगण में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला सह किसान मेला का समापन हो गया। जिला कृषि पदाधिकारी संभावना ने इस मेला में भाग लेने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कर्मियों, किसानों, कृषि यंत्र विक्रेताओं आदि को मेला के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके पूर्व समापन कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि अभियंत्रण अजय कुमार के द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि इस किसान मेले में लगभग 35 लाख के 38 कृषि यंत्रों की बिक्री हुई। जिला उद्यान पदाधिकारी रूपेश कुमार अग्रवाल के द्वारा उद्यान संभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक प्रक्षेत्र रामलखन ठाकुर के द्वारा ओयस्टर एवं बटन मशरूम उत्पादन तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी आत्मा निकिता कौशल के द्वारा आत्मा योजना के बारे में जानकारी दी गई। सहायक तकनीकी प्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा कृषि यंत्रों के रख रखाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रगतिशील किसान शिवनारायण यादव के द्वारा जैविक खेती अपनाने पर चर्चा की गई। उक्त दो दिवसीय किसान मेला में आत्मा कार्यालय के द्वारा प्रखंडों से वाहन बस के माध्यम से कृषक परिभ्रमण कराया गया। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बीरेंद्र सिंह, आत्मा के उप परियोजना निदेशक राकेश कुमार, अनुप्रीति माला, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार के अलावा सैकड़ों किसान भाई बहन उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|जहानाबाद जिला कृषि कार्यालय के द्वारा संयुक्त कृषि भवन काको रोड के प्रांगण में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला सह किसान मेला का समापन हो गया। जिला कृषि पदाधिकारी संभावना ने इस मेला में भाग लेने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कर्मियों, किसानों, कृषि यंत्र विक्रेताओं आदि को मेला के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके पूर्व समापन कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि अभियंत्रण अजय कुमार के द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि इस किसान मेले में लगभग 35 लाख के 38 कृषि यंत्रों की बिक्री हुई। जिला उद्यान पदाधिकारी रूपेश कुमार अग्रवाल के द्वारा उद्यान संभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक प्रक्षेत्र रामलखन ठाकुर के द्वारा ओयस्टर एवं बटन मशरूम उत्पादन तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी आत्मा निकिता कौशल के द्वारा आत्मा योजना के बारे में जानकारी दी गई। सहायक तकनीकी प्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा कृषि यंत्रों के रख रखाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रगतिशील किसान शिवनारायण यादव के द्वारा जैविक खेती अपनाने पर चर्चा की गई। उक्त दो दिवसीय किसान मेला में आत्मा कार्यालय के द्वारा प्रखंडों से वाहन बस के माध्यम से कृषक परिभ्रमण कराया गया। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बीरेंद्र सिंह, आत्मा के उप परियोजना निदेशक राकेश कुमार, अनुप्रीति माला, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार के अलावा सैकड़ों किसान भाई बहन उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *