भास्कर न्यूज|जहानाबाद सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया गया। दरअसल यह टीकाकरण कार्यक्रम सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से संचालित किया। इस अभियान के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीन “गार्डासिल” का उपयोग किया जा रहा है, जो सिंगल डोज में दी जाती है। यह टीकाकरण 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए निर्धारित है। जिले को इस अभियान के लिए कुल 7200 डोज प्राप्त हुए हैं। जिले में 14 वर्ष पूर्ण एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की लक्षित बालिकाओं को यह वैक्सीन प्रदान की जाएगी। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं वैज्ञानिक रूप से परीक्षणित है। कार्यक्रम का आयोजन जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर, सदर अस्पताल परिसर में किया गया। शनिवार को कुल 20 लक्षित बालिकाओं को टीकाकृत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में यह विशेष टीकाकरण अभियान तीन माह तक राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक कार्य दिवस विशेष टीकाकरण सत्रों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चिन्हित योग्य बालिकाओं को ही टीका लगाया जाए। साथ ही संबंधित बालिका ने पूर्व में एचपीवी टीकाकरण न लिया हो। टीकाकरण के समय बालिका खाली पेट न हो। सभी टीकाकृत बालिकाओं का यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा तथा टीकाकरण प्रमाणपत्र भी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. हरीश चंद्र चौधरी (सिविल सर्जन, जहानाबाद), डॉ. मीना (इंचार्ज एसीएमओ), जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार, मो. खालिद हुसैन (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), आलोक कुमार (जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट), फील्ड मॉनिटर सुबोध कुमार एवं कुलशेखर कुमार, एसएमसी संजीत रंजन, बीएमसी अविनाश कुमार, बीसीएम सिकरिया प्रकाश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज|जहानाबाद सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया गया। दरअसल यह टीकाकरण कार्यक्रम सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से संचालित किया। इस अभियान के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीन “गार्डासिल” का उपयोग किया जा रहा है, जो सिंगल डोज में दी जाती है। यह टीकाकरण 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए निर्धारित है। जिले को इस अभियान के लिए कुल 7200 डोज प्राप्त हुए हैं। जिले में 14 वर्ष पूर्ण एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की लक्षित बालिकाओं को यह वैक्सीन प्रदान की जाएगी। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं वैज्ञानिक रूप से परीक्षणित है। कार्यक्रम का आयोजन जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर, सदर अस्पताल परिसर में किया गया। शनिवार को कुल 20 लक्षित बालिकाओं को टीकाकृत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में यह विशेष टीकाकरण अभियान तीन माह तक राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक कार्य दिवस विशेष टीकाकरण सत्रों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चिन्हित योग्य बालिकाओं को ही टीका लगाया जाए। साथ ही संबंधित बालिका ने पूर्व में एचपीवी टीकाकरण न लिया हो। टीकाकरण के समय बालिका खाली पेट न हो। सभी टीकाकृत बालिकाओं का यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा तथा टीकाकरण प्रमाणपत्र भी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. हरीश चंद्र चौधरी (सिविल सर्जन, जहानाबाद), डॉ. मीना (इंचार्ज एसीएमओ), जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार, मो. खालिद हुसैन (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), आलोक कुमार (जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट), फील्ड मॉनिटर सुबोध कुमार एवं कुलशेखर कुमार, एसएमसी संजीत रंजन, बीएमसी अविनाश कुमार, बीसीएम सिकरिया प्रकाश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।


