बिहार-यूपी के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं, बस में भी भाड़ा अधिक, टैक्सी ही विकल्प

बिहार-यूपी के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं, बस में भी भाड़ा अधिक, टैक्सी ही विकल्प

रंगों के त्योहार होली को लेकर राजधानी रांची से घर लौटने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी रांची से लाखों लोग अपने परिजनों के साथ होली मनाने बिहार और यूपी समेत अन्य राज्यों के लिए रवाना हो रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, फिर भी ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है। अंतिम समय में टिकट बुक कराने वाले अधिकतर यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है और जनरल बोगियों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। इधर, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली बसों में भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। भीड़ को देखते हुए कई निजी बस ऑपरेटरों ने किराया बढ़ा दिया है। यात्रियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। महानगरों से रांची आने वालों को भी टिकट नहीं मिल रही है, ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। हवाई यात्रा भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती दिख रही है। फ्लाइट टिकटें तेजी से बिक चुकी हैं और जो सीटें बची हैं, उनका किराया आसमान छू रहा है। एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। कुल मिलाकर होली को लेकर घर लौटने वालों का उत्साह चरम पर है, लेकिन भीड़ और महंगे किराए ने सफर को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं, फिर भी यात्रियों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के सह सचिव शंकर रॉय ने कहा कि होली के मद्देनजर विमानों का किराया काफी बढ़ा हुआ है। सीटें भी काफी कम उपलब्ध हैं। अब किराये की टैक्सी ही एकमात्र विकल्प बचा है। रांची आने के लिए 2 व 3 मार्च को प्लेन का किराया रूट — किराया (रुपए में)
दिल्ली से — 8000-11000
मुंबई से — 10000-12000
बेंगलुरु से — 10000-12000
कोलकाता से — 7000-8000
चेन्नई से — 9000-10000 एसी बस का ऑनलाइन किराया रूट — किराया (रुपए में)
रांची से पटना — 1600
रांची से दरभंगा — 1500
रांची से बनारस — 1500
रांची से कोलकाता — 1200 बसों का ऑनलाइन किराया डेढ़ गुना तक पहुंचा बिहार, यूपी व अन्य जगहों के लिए जाने वाली बसों का ऑनलाइन किराया दोगुना तक हो गया है। कई बस संचालक अधिक किराया वसूल रहे हैं। भीड़ के कारण सीटें उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों में मायूसी है। पटना जाने वाली कुछ एसी बसों का किराया 1400 से 1600 रुपए तक लिया जा रहा है, वहीं दरभंगा और यूपी जाने वाली बसों का किराया भी अधिक है। बसों में सीटें नहीं मिल रही हैं। बस चालक संघ के महासचिव बजरंगी राणा ने कहा कि भीड़ को देखते हुए कुछ बसें बढ़ाई गई हैं। ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। (रांची आने वाले विमानों का किराया दोगुने से अधिक हो गया है।) (नोट: बिहार, यूपी और बंगाल जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में 2 और 3 मार्च को टिकट उपलब्ध नहीं हैं।) गोंदिया-पटना वाया रांची स्पेशल ट्रेन : 3 मार्च को सभी श्रेणियों में वेटिंग। 15027 मौर्या एक्सप्रेस वाया रांची : 2 व 3 मार्च को स्लीपर में लंबी वेटिंग। रांची-पटना वंदे भारत : 2 मार्च को सभी श्रेणियों में वेटिंग। रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस : 2 मार्च को सभी श्रेणियों में वेटिंग। 12877 रांची-गरीब रथ : बनारस के लिए 2, 3 व 6 मार्च को सीटें ‘रिग्रेट’। 12826 झारखंड संपर्क क्रांति : 2 व 5 मार्च को सभी श्रेणियों में वेटिंग। 18616 हटिया-हावड़ा ट्रेन : 2 व 3 मार्च को वेटिंग चल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *