32 पाकिस्तानी सैनिक ढेर…, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की तोड़ दी कमर, हवाई हमलों का द‍िया मुहतोड़ जवाब

32 पाकिस्तानी सैनिक ढेर…, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की तोड़ दी कमर, हवाई हमलों का द‍िया मुहतोड़ जवाब

Afghanistan-Pakistan Cross-Border Tensions: अफगानिस्तान ने अब पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई और भी ज्यादा तेज कर दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अफगान सेना ने पाकिस्तानी सेना की चार और पोस्ट को अपने कब्जे में ले लिया है।

अफगान सेना के दावे के मुताबिक, उसने बगराम एयरबेस पर पाक‍िस्‍तानी सेना की ओर से क‍िए गए हवाई हमले की कोशिश को भी नाकाम कर दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि अब हर जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा।

मारे गए 32 पाकिस्तानी सैनिक

पझवोक अफगान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल परवन के पुलिस मुख्यालय ने बताया कि पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स ने सुबह करीब पांच बजे बगराम एयरबेस के ऊपर हवाई हमला करने की कोशिश की।

पुलिस हेडक्वार्टर के मुताबिक, बगराम की सुरक्षा टीम और वायुसेना ने तुरंत और प्रोफेशनल तरीके से जवाब दिया। उन्होंने जिको वन और टू माइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी विमानों की हरकतों को नाकाम कर दिया और उन्हें निर्णायक जवाब दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरा इलाका सुरक्षा बलों के नियंत्रण में है।

पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र और उसकी संप्रभुता की रक्षा करना उनकी सबसे महत्वपूर्ण और गैर-समझौता जिम्मेदारी है। अगर देश की जमीन, जनता या मूल्यों पर हमला हुआ, तो उसका कड़ा और कानूनी जवाब दिया जाएगा। इस बीच, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में उनकी सेनाओं ने पाकिस्तान की चार सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। मंत्रालय के अनुसार, इस ऑपरेशन में 32 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने का भी दावा

अफगानिस्तान की खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने झड़पों के दौरान दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया। बताया गया कि ये हमले पाकिस्तान के पक्तिया, कंधार, खोस्त और नंगरहार प्रांतों में हुए।

27 फरवरी को, अफगानिस्तान ने 21 फरवरी को नंगरहार और पक्तिता में इस्लामाबाद के एयरस्ट्राइक के जवाब में डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी आर्मी पोस्ट और मिलिट्री सेंटर पर हमले किए।

अफगानिस्तान के हमलों के बाद पाकिस्तान ने “ऑपरेशन गजब लिल-हक” शुरू किया। पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक डॉन के अनुसार, यह उसने कई बॉर्डर सेक्टर में अफगान सेना की “बिना उकसावे की फायरिंग” के जवाब में किया।

पाकिस्तान एयर फोर्स (पीएफ) ने काबुल, कंधार और पक्तिया में मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले क‍िए।

हाल के महीनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीमा पार हमलों और आतंकवादी समूहों को शरण देने के आरोप लगाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *