India vs West Indies: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता ने इडेन गार्डेंस में रविवार को खेले गए इस वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। 196 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ गरजा सैमसन का बल्ला, अकेले छीना मैच, सेमीफाइनल में टीम इंडिया


