#Ratlam में इस मुहूर्त में होगा 1251 स्थानों पर होलिका दहन

#Ratlam में इस मुहूर्त में होगा 1251 स्थानों पर होलिका दहन

रतलाम. इस साल जिले में होलिका दहन आज शाम शुभ मुहूर्त में उत्साह उमंग के साथ 1251 स्थानों पर किया जाएगा। कंडे, लकड़ी तो कहीं नारियल की होली जलाई जाएगी। रविवार को मेहंदीकुई बालाजी मंदिर के साथ ही अलकापुरी अम्बे चौक पर फागोत्सव की धूम रही।

3 मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण धुलेंडी को लेकर असंमजस की स्थिति बनी हुई हैं, इस कारण कहीं 3 तो कहीं 4 मार्च को भी पर्व मनाया जाएगा। होली, धुलेंडी के साथ रमजान के मद्देनजर रविवार शाम नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लेग मार्च निकालकर शहरवासियों से शांति भाई चारे के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया।

होली पर 4 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश
राज्य शासन की ओर से होली के पावन के अन्तर्गत 4 मार्च को भी निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट-1881 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने होली के पावन पर्व पर पूर्व में 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है।

शुभ मुहूर्त में आज शाम होलिका दहन
रतलाम. होलिका दहन का काार्यक्रम महालक्ष्मी नारायण मंदिर पर रखा गया है । पं. दीपक व्यास ने बताया कि 2 मार्च की शाम को 6.30 से 8.45 बजे तक शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। 3 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल इसी शाम 6.30 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण काल शाम 6.30 से 6.45 बजे तक रहेगा। उचित फल के लिए ग्रहण के नियम का पालन करें।

मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर प्रभु प्रेमी संघ का फागोत्सव
जगन्नाथ चक्का नैन लीलाचल वारे तू न सम्भाले तो हमें कौन सम्भालेें…ये चमक ये दमक सबकुछ सरकार तुम्ही से है…दीनानाथ का बड़ा सहारा है…कितने मिले गरीब कितने अमीर पर आब मिल गए मैं धनवान हो गया हूं…श्याम तेरी शरण पाकर में धन्य हो गया हूं…जैसे भक्तों की फरमाइश पर पं. गोपालकृष्ण शर्मा के गूंजते गीतों पर जमकर फूलों की वर्षा कर प्रमुप्रेमी संघ के साधकों ने फाग उत्सव मनाया। रविवार शाम शहर के मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर फागोत्सव का आयोजन प्रभु प्रेमी संघ की ओर से रखा गया। भजनों की तान पर उड़ते फूलों की पंखुडिय़ा और एक दूसरे को लगाते भक्त गुलाल दृश्य आनंदित कर गया। कालिका माता मंदिर पर भी फागोउत्सव धूमधाम से मनाया। राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना राजपूत नव युवक मंडल की ओर से 3 मार्च को धुलेंडी पर 9 बजे से समाज की गैर धर्मशाला से निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के बाद शाम 6 बजे बजे विसर्जन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *