जनता दल (यू) दरभंगा जिलाध्यक्ष पद के चयन को लेकर रविवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। पार्टी की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष कुल 13 नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। सभी आवेदनों को अब पटना भेजा जाएगा, जहां से पार्टी नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जोगीरा गाते हुए उत्सव मनाया। भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। विधायक और वर्तमान जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार पूरे बिहार में एक ही दिन जिला स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया तय थी। सर्वसम्मति से चयन होने की स्थिति में चुनाव की जरूरत नहीं थी, अन्यथा दावेदारों के नामांकन को पटना भेजकर वहीं से अंतिम चयन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पद के लिए 13 लोगों ने नामांकन किया है। इसे उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की सफलता बताया और कहा कि संगठन में जागरूकता बढ़ी है और नए लोगों को नेतृत्व का अनुभव मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया विधायक ने कहा कि आज जदयू परिवार ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। साथ ही होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव मनाया। ईश्वर मंडल ने कहा कि बिहार के अधिकांश हिस्सों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में विकास हुआ है, लेकिन दरभंगा ग्रामीण में पहले अपेक्षित काम नहीं हो पाया था। अब तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि सरकार बनने के समय एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पांच वर्षों में पूरा करने का संकल्प है। अंत में उन्होंने दरभंगा जिला वासियों और एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। जनता दल (यू) दरभंगा जिलाध्यक्ष पद के चयन को लेकर रविवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। पार्टी की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष कुल 13 नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। सभी आवेदनों को अब पटना भेजा जाएगा, जहां से पार्टी नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जोगीरा गाते हुए उत्सव मनाया। भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। विधायक और वर्तमान जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार पूरे बिहार में एक ही दिन जिला स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया तय थी। सर्वसम्मति से चयन होने की स्थिति में चुनाव की जरूरत नहीं थी, अन्यथा दावेदारों के नामांकन को पटना भेजकर वहीं से अंतिम चयन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पद के लिए 13 लोगों ने नामांकन किया है। इसे उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की सफलता बताया और कहा कि संगठन में जागरूकता बढ़ी है और नए लोगों को नेतृत्व का अनुभव मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया विधायक ने कहा कि आज जदयू परिवार ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। साथ ही होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव मनाया। ईश्वर मंडल ने कहा कि बिहार के अधिकांश हिस्सों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में विकास हुआ है, लेकिन दरभंगा ग्रामीण में पहले अपेक्षित काम नहीं हो पाया था। अब तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि सरकार बनने के समय एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पांच वर्षों में पूरा करने का संकल्प है। अंत में उन्होंने दरभंगा जिला वासियों और एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं।


