कैमरा मुंह के अंदर ला रहा है…पैपराजी पर भड़क गए रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन के साथ इवेंट में दिखे

कैमरा मुंह के अंदर ला रहा है…पैपराजी पर भड़क गए रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन के साथ इवेंट में दिखे

Ranbir Kapoor Angry On Paparazzi: अक्सर आपने दिग्गज अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन के मीडिया और पैपराजी पर भड़कने पर कई वीडियोज देखे होंगे। जया बच्चन कई बार अपना गुस्सा जगजाहिर कर चुकी हैं। पैपराजी के लिए अपनी नापसंद को भी वो खुलकर जाहिर कर चुकी हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद एक्टर रणबीर कपूर अपने शांत स्वभाव को छोड़कर थोड़े चिड़चिड़े से हो गए। उन्होंने पैपराजी पर भड़कते हुए अपना गुस्सा जताया। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

सुपरलीग के इवेंट में पहुंचे रणबीर (Ranbir Kapoor Angry On Paparazzi)

दरअसल रविवार को रणबीर कपूर जूनियर बच्चन अभिषेक बच्चन के साथ सुपरलीग इवेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। इस इवेंट पर जाते हुए रणबीर कपूर को पैपराजी ने घेर लिया। इसी दौरान एक कैमरा उनके मुंह के आगे आ गया। इसके बाद एक्टर को थोड़ा अटपटा लगा और उन्होंने कहा- कैमरा मुंह के अंदर ला रहा है। हालांकि इतना कहने के बाद रणबीर के चेहरे पर हल्की सी स्माइल भी आई। लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिषेक बच्चन के साथ चाय पीते दिखे रणबीर

इवेंट में पहुंचने के बाद मंच पर रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन के बीच दोस्ती साफ तौर पर नजर आई। रणबीर और अभिषेक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *