जहानाबाद पुलिस प्रशासन होली पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुआ। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा और पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की। ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है, ताकि सभी नागरिक निर्भय होकर रंगों का त्योहार मना सकें। अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी बताया कि होली के साथ-साथ रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, जिसके मद्देनजर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के रंग में भंग डालने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि त्योहार शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो सके। जहानाबाद पुलिस प्रशासन होली पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुआ। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा और पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की। ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है, ताकि सभी नागरिक निर्भय होकर रंगों का त्योहार मना सकें। अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी बताया कि होली के साथ-साथ रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, जिसके मद्देनजर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के रंग में भंग डालने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि त्योहार शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो सके।


