जमुई जिला प्रशासन ने आगामी होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नवीन के निर्देश पर मलयपुर पुलिस लाइन परिसर में 41 मामलों से जब्त कुल 4046.955 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। शराब विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी (बरहट) मयंक अग्रवाल और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने वाले तत्वों और शराब तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले डीएम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इसमें अवैध शराब के भंडारण, निर्माण और परिवहन पर सख्त रणनीति बनाई गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। प्रशासन का संदेश है कि होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है, न कि नशे का। जमुई जिला प्रशासन ने आगामी होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नवीन के निर्देश पर मलयपुर पुलिस लाइन परिसर में 41 मामलों से जब्त कुल 4046.955 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। शराब विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी (बरहट) मयंक अग्रवाल और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने वाले तत्वों और शराब तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले डीएम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इसमें अवैध शराब के भंडारण, निर्माण और परिवहन पर सख्त रणनीति बनाई गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। प्रशासन का संदेश है कि होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है, न कि नशे का।


