अंबिकापुर। शहर के बौरीपारा में शनिवार की शाम को एक युवती ने मंगेतर के किराए के मकान में जाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे (Commits suicide) से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आगे की प्रक्रिया पूरी की। दरअसल एक महीने बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी। करीब 1 माह से मंगेतर ने पढ़ाई का हवाला देते हुए उससे बातचीत बंद कर दी थी। इससे युवती परेशान थी। इसी बीच शनिवार को वह चचेरी बहन के साथ उसके किराए के मकान में पहुंची। यहां मंगेतर नहीं था तो वह रुक गई, जबकि बहन लौट गई। शाम को जब बहन पहुंची तो उसका शव किचन में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ची निवासी उर्मिला दास (Commits suicide) पिता स्व. गोकुल दास 23 वर्ष वर्तमान में सूरजपुर जिले के लटोरी में अपने चाचा के घर रहकर किसी दुकान में काम करती थी। 5 माह पूर्व उसका रिश्ता ग्राम रजपुरी निवासी मुकेश दास से तय हुआ था।
मुकेश शहर के बौरीपारा में किराए के मकान में रहता था, दोनों का आपस में मिलना-जुलना था। इसी बीच मुकेश ने करीब 1 माह से उर्मिला से यह कहते हुए बातचीत बंद कर दी थी कि उसे पढ़ाई करना है। एक माह बाद शादी (Commits suicide) हो जाएगी, इसलिए मानसिक रूप से फ्री रहने दो।
बातचीत नहीं होने पर 28 फरवरी को उर्मिला अपनी चचेरी बहन के साथ मुकेश के बौरीपारा में स्थित किराए के मकान में पहुंची, यहां मुकेश नहीं था, उसका भाई था। इसके बाद उर्मिला (Commits suicide) वहां रुक गई जबकि उसकी चचेरी बहन वापस आ गई।
Commits suicide: फांसी पर लटका मिला शव
कुछ देर बाद मुकेश का भाई भी किसी काम से रूम से चला गया। कुछ देर बाद चचेरी बहन बौरीपारा स्थित किराए के रूम में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। फिर उसने भीतर झांक कर देखा तो उर्मिला किचन के रोशनदान में दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटकी (Commits suicide) थी।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। रविवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना (Commits suicide) के समय मंगेतर बिलासपुर में था।


