शिनाख्त में जुटी पुलिस
dholpur, सरमथुरा कस्बे के बाड़ी बस स्टैंड स्थित मुख्य चौराहे पर सडक़ किनारे चाय की थड़ी में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह 5 बजे करीब मॉर्निंग वॉक पर घूमने निकले लोगों ने युवक को फंदे पर लटका देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त प्रारंभ कर दी है।
थानाप्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला कर पुलिस पड़ताल में जुटी है। मृतक युवक के पास कोई कागजात या आईड़ी पू्रफ नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मृतक युवक की उम्र करीब 40 साल के करीब है, जिसके हल्की दाड़ी-मुछे हैं। मृतक युवक ने रेडीमेड चैक शर्ट, गहरा भूरा कलर का पजामा पहना हुआ है, जिसका रंग सांवला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। शहर के मुख्य चौराहे पर युवक का शव मिलने पर शहर में लोग अचंभित हैं।


