-अपनों की बीच त्योहार मनाने गंतव्य की ओर निकले लोग
-होलिका दहन दो को, शुभ मुहुर्त शाम6.15से 9 बजे तक
-पिछले तीन दिनों छह हजार लोगों ने की धौलपुर स्टेशन से यात्रा
धौलपुर. रंगों का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। लोगों में होली का खुमार भी बढ़ता जा रहा है। शहर के बाजार जहां गुलजार हो रहे हैं, वहीं बस स्टेण्ड सहित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। पिछले तीन दिनों में धौलपुर रेलवे स्टेशन से 6 हजार के आसपास लोगों ने ट्रेन से सफर किया है, तो वहीं यात्रियों की भीड़ का फायदा डग्गेमार वाहन में खूब उठा रहे हैं।मौसम में फाल्गुन माह की खुशबू बिखरते ही फाग की मधुर ध्वनियां गूंजने लगी है। जो रंगों के त्योहार होली आने का आभास करा रही हैं। होली का त्योहार 3 फरवरी यानी मंगलवार को खेला जाएगा। परिवार और अपनों के बीच त्योहार मनाने वाले भी सामान पैक कर अपने गंतव्य की ओर निकलना प्रारंभ हो चुके हैं। जिनकी भारी भीड़ बस स्टैण्ड सहित रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा भीड़ लंबी दूरी की ट्रेनों में देखी जा रही है। होली के त्योहार को लेकर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी टिकटों की बिक्री में इजाफा हुआ है और पिछले तीन दिनों लगभग ६ हजार यात्रियों ने स्टेशन से विभिन्न गंतव्य की ओर यात्रा की। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली गाडिय़ा, २७ गाडिय़ां जिनमें खजुराहो, उत्कल, मंगला, छत्तीसगढ़, ताज, महाकौशल, जीटी, सहित लगभग हर गाडिय़ां फुल चल रही हैं। तो वहीं रोडवेज बस स्टैण्ड पर भी सुबह से ही यात्रियों में मारामारी देखने को मिली। जहां लोग जल्दी घर पहुंचने के चक्कर में आपस में झगड़ते रहे।
दो को दहन और तीन को रंगोत्सव
होलिका दहन और रंगोत्सव को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, कि दहन कब और होली कब खिलेगी? इसको लेकर ज्योतिषाचार्य योगेश तिवारी का कहना है कि पंचांग के अनुसार 2 फरवरी को होलिका दहन और 3 फरवरी को होली का त्योहार मनाया जाएगा, क्योंकि पंचांग के गणना के आधार पर ही शुभ कार्य किए जाते हैं। तो वहीं 3 फरवरी को चंद्रगहण होने के कारण भी अधिकतर लोग 2 फरवरी को ही होलिका दहन किया जएगा। जिसको लेकर शहर के चौका चौराहों से लेकर घर-घर में होलिका दहन की तैयारियां चल रही हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहुर्त शाम 6.15से 9 बजे तक होगा।


