भवानीपुर में गांजा तस्करी का आरपी गिरफ्तार:किराना दुकान की आड़ में कर रहा स्मगलिंग, छापेमारी में मादक पदार्थ भी बरामद

भवानीपुर में गांजा तस्करी का आरपी गिरफ्तार:किराना दुकान की आड़ में कर रहा स्मगलिंग, छापेमारी में मादक पदार्थ भी बरामद

भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 10 में छापेमारी कर 97.730 ग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या 10 में एक किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सिकंदर साह के पुत्र रौशन कुमार को उसकी दुकान से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी रौशन कुमार के पास से 97.730 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा था। पूछताछ में उसने इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। जांच की गोपनीयता बनाए रखने के लिए फिलहाल इन नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 59/26 दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 10 में छापेमारी कर 97.730 ग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या 10 में एक किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सिकंदर साह के पुत्र रौशन कुमार को उसकी दुकान से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी रौशन कुमार के पास से 97.730 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा था। पूछताछ में उसने इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। जांच की गोपनीयता बनाए रखने के लिए फिलहाल इन नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 59/26 दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *