सिकंदर रजा ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने उड़ाई धज्जियां, टी20 वर्ल्डकप में नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

सिकंदर रजा ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने उड़ाई धज्जियां, टी20 वर्ल्डकप में नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंंदर रजा ने 73 रन की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। 

Sikandar Raza T20 World Cup Record: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 51वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा है। साउथ अफ्रीका की टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई थी। इसके बाद दूसरे दौर में उसने वेस्टइंडीज और भारत को भी हराया और इस टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल रेस में बनी हुई है। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की इकलौती ऐसी टीम है, जिसे अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

टी20 वर्ल्डकप में जिम्बाब्वे के लिए तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

लेकिन इसी टीम के खिलाफ जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जिम्बाब्वे के लिए तीसरे सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। हालांकि, वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इससे पहले उन्होंने साल 2022 में आयरलैंड के खिलाफ 82 रन की पारी खेली थी। आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में उन्होंने 73 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रायन बेनेट के नाम है, जिन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेली थी।

अगर मुकाबले की बात करें तो जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 87 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। हालांकि, एक छोर पर सिकंदर रजा डटे रहे। उन्होंने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 43 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेली। वह डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हुए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका।

आखिर में क्लाइव मडांडे ने 20 गेंदों में 26 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन तक पहुंच सकी। साउथ अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा और वियान मुल्डर को दो-दो विकेट मिले, जबकि लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया और जॉर्ज लिंडे ने एक-एक सफलता हासिल की।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *