गया महानगर जदयू के अध्यक्ष बने राजू बरनवाल:निर्विरोध चुने गए, कार्यकर्ताओं ने CM के जन्मदिन पर मनाई दोहरी खुशी

गया महानगर जदयू के अध्यक्ष बने राजू बरनवाल:निर्विरोध चुने गए, कार्यकर्ताओं ने CM के जन्मदिन पर मनाई दोहरी खुशी

गया शहर के गेवाल बीघा स्थित एक निजी होटल में आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गया महानगर इकाई के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में राजू बरनवाल को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया तय समयानुसार सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12:30 बजे तक थी, जिसमें केवल राजू बरनवाल ने ही अपना नामांकन प्रस्तुत किया। चुनाव पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र पुष्प ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद राजू बरनवाल का नामांकन सही पाया गया। सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद राजू बरनवाल को गया महानगर जदयू का जिला अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। मुंगेर से आए पर्यवेक्षक नंदकिशोर कुशवाहा भी इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे और उन्होंने इसे पारदर्शी व निष्पक्ष बताया। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा निर्वाचन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने एक-दूसरे को होली का रंग-अबीर लगाकर बधाई दी। इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन होने के कारण कार्यकर्ताओं ने दोहरी खुशी का इजहार किया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्विरोध चुने जाने के बाद राजू बरनवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें छठी बार गया महानगर का जिला अध्यक्ष बनाकर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया बरनवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और गया महानगर में जदयू की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प दोहराया। गया शहर के गेवाल बीघा स्थित एक निजी होटल में आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गया महानगर इकाई के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में राजू बरनवाल को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया तय समयानुसार सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12:30 बजे तक थी, जिसमें केवल राजू बरनवाल ने ही अपना नामांकन प्रस्तुत किया। चुनाव पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र पुष्प ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद राजू बरनवाल का नामांकन सही पाया गया। सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद राजू बरनवाल को गया महानगर जदयू का जिला अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। मुंगेर से आए पर्यवेक्षक नंदकिशोर कुशवाहा भी इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे और उन्होंने इसे पारदर्शी व निष्पक्ष बताया। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा निर्वाचन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने एक-दूसरे को होली का रंग-अबीर लगाकर बधाई दी। इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन होने के कारण कार्यकर्ताओं ने दोहरी खुशी का इजहार किया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्विरोध चुने जाने के बाद राजू बरनवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें छठी बार गया महानगर का जिला अध्यक्ष बनाकर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया बरनवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और गया महानगर में जदयू की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प दोहराया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *