अंबिकापुर. संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने 28 फरवरी को रघुनाथपुर के ऊंचडीह मोहनपुर में घेराबंदी कर ४ किलो गांजा के साथ बाइक सवार 1 युवक को गिरफ्तार (Hemp smuggling) किया है। वहीं गांधीनगर पुलिस ने स्कूटी सवार २ युवकों को 1 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग व गांधीनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। एक दिन पूर्व रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने गांजा तस्करी करते 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस तरह पिछले 2 दिन में 7 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता संभागीय उडऩदस्ता टीम के साथ 28 फरवरी को गश्त पर निकले थे। इस दौरान ऊंचडीह मोहनपुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार में आबकारी उडऩदस्ता दल के गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकले। संदेह होने पर टीम ने पीछा कर रोका। बाइक रूकते ही पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला। वहीं बाइक चला रहे युवक के बैग की तलाशी (Hemp smuggling) ली गई।
बैग में 4 किलो गांजा पाया गया। इस पर टीम ने बाइक सहित गांजा (Hemp smuggling) जब्त कर आरोपी आशीष पटेल निवासी कोट चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 88 हजार रुपए बताई जा रही है। टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
गांजा बिक्री करने कर रहे थे ग्राहक की तलाश
गांधीनगर पुलिस ने 27 फरवरी को बनारस रोड स्थित डिगमा से 1 किलो गांजा के साथ स्कूटी सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी को मुखबिर से जानकारी मिलने पर टीम के साथ घेराबंदी कर संदेही स्कूटी सवार युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो डिक्की में गांजा (Hemp smuggling) पाया गया।
पुलिस ने आरोपी दिनेश थापा पिता श्याम थापा उम्र 35 वर्ष निवासी झारसुगुड़ा ओडिशा हालमुकाम अजिरमा नेपालीपारा थाना गांधीनगर व विक्की तामंग पिता चन्द्रा तामंग उम्र 21 वर्ष निवासी झारसुगुड़ा ओडिशा को गिरफ्तार किया है। दोनों गांजा बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
Hemp smuggling: रघुनाथपुर पुलिस ने भी तस्करों को पकड़ा था
दो दिन में गांजा जब्ती की ये तीसरी कार्रवाई है। पुलिस चौकी रघुनाथपुर ने गांजा तस्करी (Hemp smuggling) के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीन तस्कर लग्जरी कार से चार किलो गांजा लेकर डिलीवर करने रघुनाथपुर क्षेत्र में पहुंचे थे। पुलिस ने सप्लायर व खरीदार को गिरफ्तार किया था।


