गिद्धौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें, पटना रेफर

गिद्धौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें, पटना रेफर

जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिद्धौर थाना के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक कर्म कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कर्म कुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल गिद्धौर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। जमुई में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना भेज दिया। घायल कर्म कुमार लक्ष्मीपुर प्रखंड के चीनवेरिया निवासी हैं। परिजनों ने बताया कि वह निजी कार्य से गिद्धौर आया था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं। जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिद्धौर थाना के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक कर्म कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कर्म कुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल गिद्धौर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। जमुई में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना भेज दिया। घायल कर्म कुमार लक्ष्मीपुर प्रखंड के चीनवेरिया निवासी हैं। परिजनों ने बताया कि वह निजी कार्य से गिद्धौर आया था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *