शेखपुरा: अरियरी थाना पुलिस ने बिसाहिया गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिसाहिया गांव निवासी बाजो मांझी के पुत्र जगदीश मांझी के रूप में हुई है। इस छापेमारी का नेतृत्व अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने किया। टीम में अरियरी थाना में तैनात एएसआई विंदेश्वरी पासवान और सशस्त्र बल भी शामिल थे। पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरफ्तार कारोबारी लंबे समय से अपने घर के पास शराब बेच रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से 39 प्लास्टिक पाउचों में भरी शराब और एक गैलन में 5 लीटर शराब सहित कुल 17 लीटर शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ अरियरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा: अरियरी थाना पुलिस ने बिसाहिया गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिसाहिया गांव निवासी बाजो मांझी के पुत्र जगदीश मांझी के रूप में हुई है। इस छापेमारी का नेतृत्व अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने किया। टीम में अरियरी थाना में तैनात एएसआई विंदेश्वरी पासवान और सशस्त्र बल भी शामिल थे। पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरफ्तार कारोबारी लंबे समय से अपने घर के पास शराब बेच रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से 39 प्लास्टिक पाउचों में भरी शराब और एक गैलन में 5 लीटर शराब सहित कुल 17 लीटर शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ अरियरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।


