तारानगर में बोलेरो और अल्टो से 5.8किलो गांजा पकड़ा:दोनों गाड़ियां जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भेजा

तारानगर में बोलेरो और अल्टो से 5.8किलो गांजा पकड़ा:दोनों गाड़ियां जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भेजा

चूरू में एएनटीएफ बीकानेर और तारानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस दौरान 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बोलेरो और अल्टो गाड़ियां भी जब्त की हैं। तारानगर थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि जिले में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत चंगोई रोड पर गुरुकुल स्कूल के पास नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो और एक अल्टो गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों गाड़ियों से 5 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मिखाला तारानगर निवासी मुकेश कस्वां, सेउवा निवासी होशियार सिंह, चंगोई निवासी सचिन जाट, रायपुरा भानीपुरा निवासी द्वारका प्रसाद और तारानगर निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांजे के साथ दोनों गाड़ियों (बोलेरो और एल्टो) को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए पांचों तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच भालेरी थानाधिकारी मंगू सिंह को सौंपी गई है।
इस कार्रवाई में बीकानेर एएनटीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सतपाल विश्नोई, एएसआई महेशचंद्र, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र, बलवान, श्रवण कुमार, राजेंद्र कुमार और रणवीर शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *