कटनी के बड़वारा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भगनवारा के पास बछौली रोड किनारे स्थित एक मकान के पीछे बने शौचालय में छिपाई गई शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर एक युवक पाया गया, जिसने अपनी पहचान अतुल मेहरा (26 वर्ष), पिता गिरानी मेहरा, निवासी ग्राम कुर्रो पिपरिया, थाना खितौला, जिला जबलपुर के रूप में बताई। 135 लीटर अवैध देशी शराब जब्त शौचालय की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिलीं। कुल 135 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 75,000 रुपये बताई जा रही है। यह शराब अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से जमा की गई थी। आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश बड़वारा थाना प्रभारी ने बताया कि अतुल मेहरा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


