खामेनेई की मौत पर बरेली में फूटा गुस्सा, मौलाना रजवी का बड़ा हमला, अमेरिका-इस्राइल पर लगाए ये आरोप

खामेनेई की मौत पर बरेली में फूटा गुस्सा, मौलाना रजवी का बड़ा हमला, अमेरिका-इस्राइल पर लगाए ये आरोप

बरेली। ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर ने बरेली में सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी ने तीखे शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए इसे मिल्लत का अजीम नुकसान बताया और खुलकर अमेरिका व इस्राइल पर हमला बोला। उनका कहना है कि यह सिर्फ ईरान का नहीं, पूरी इस्लामी दुनिया का ग़म है।

मौलाना रजवी ने आरोप लगाया कि यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि लंबे समय से रची जा रही साजिश का परिणाम है। उनके अनुसार अमेरिका और इस्राइल वर्षों से ईरान की सत्ता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवीय मर्यादाओं के खिलाफ है।

अब आर-पार की स्थिति

रजवी ने कहा कि खामेनेई की मौत के बाद हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। उनका मानना है कि इससे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति को नहीं संभाला गया तो संघर्ष और भी भयानक रूप ले सकता है। मौलाना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीधे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने कहा कि ताकत के बल पर किसी देश को झुकाने की कोशिश विश्व शांति के लिए खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान पर की गई बमबारी से अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना हुई है।

भारत सरकार से सुरक्षा की मांग

मौलाना बरेलवी ने भारत सरकार से अपील की कि ईरान और अन्य अरब देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो वहां रह रहे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने की ठोस व्यवस्था की जाए। आक्रामक बयान के साथ ही मौलाना ने लोगों से अपील की कि विरोध और शोक शांतिपूर्वक ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में न ले और देश में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *