समस्तीपुर में आर्थिक तंगी में युवक ने किया सुसाइड:बीटेक करने के बाद अच्छी नौकरी नहीं मिली, परिवार में शादी की बात पर बढ़ गया था तनाव

समस्तीपुर में आर्थिक तंगी में युवक ने किया सुसाइड:बीटेक करने के बाद अच्छी नौकरी नहीं मिली, परिवार में शादी की बात पर बढ़ गया था तनाव

समस्तीपुर में बीपीएससी शिक्षिका के मौसेरे भाई ने सुसाइड कर लिया। दो दिन तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन घटना के 2 दिन बाद मृतक के चाचा ने कहा कि अमित कुमार आर्थिक तंगी से परेशान था। उसने बीटेक कर रखा था, पर उसे अच्छी नौकरी नहीं मिली थी। इसी बीच परिवार के लोग उसकी शादी की सोचने लगे। इस कारण वो और परेशान हो गया। तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया। अमित यूपी के जौनपुर का रहने वाला था। जो अपनी मौसेरी बहन दिक्षा सिंह के घर आया था। बहन BPSC टीचर हैं और समस्तीपुर के पूसा के महमदा स्कूल में पोस्टेड हैं। इन्हीं के घर में अमित ने 26 फरवरी को आत्महत्या की थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजन को सौंप दिया है। बीटेक किया था, अच्छी नौकरी नहीं मिली मृतक के चाचा परितोष सिंह ने बताया कि अमित पेटीएम में 15-20 हजार रुपए की नौकरी कर रहा था। जिस कारण हमेशा आर्थिक तंगी में रहता था। 25 फरवरी को वह जौनपुर घर से निकला था। वह मौसेरी बहन दीक्षा के क्वार्टर पर आया था। दीक्षा ने उसे काफी समझाया। जिसके बाद बहन ने घर फोन कर जानकारी दी थी। उनका मानना है कि अमित ने तनाव के कारण ही आत्महत्या की है। थाने में भी स्ट्रेस से संबंधित दिया आवेदन मृतक के पिता अनिल सिंह ने पूसा थाने में आवेदन दिया है, जिसमें आत्महत्या का कारण स्ट्रेस बताया है। आर्थिक तंगी की भी जानकारी दी है। पुलिस ने मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल किया जब्त उधर, थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं मिला है। युवक का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। जिस पर जांच चल रही है। मोबाइल लॉक है इसलिए खंगालने में देरी हो रही है। अभी परिवार के लोगों की बातों को सही मान कर अनुसंधान किया जा रहा है। समस्तीपुर में बीपीएससी शिक्षिका के मौसेरे भाई ने सुसाइड कर लिया। दो दिन तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन घटना के 2 दिन बाद मृतक के चाचा ने कहा कि अमित कुमार आर्थिक तंगी से परेशान था। उसने बीटेक कर रखा था, पर उसे अच्छी नौकरी नहीं मिली थी। इसी बीच परिवार के लोग उसकी शादी की सोचने लगे। इस कारण वो और परेशान हो गया। तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया। अमित यूपी के जौनपुर का रहने वाला था। जो अपनी मौसेरी बहन दिक्षा सिंह के घर आया था। बहन BPSC टीचर हैं और समस्तीपुर के पूसा के महमदा स्कूल में पोस्टेड हैं। इन्हीं के घर में अमित ने 26 फरवरी को आत्महत्या की थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजन को सौंप दिया है। बीटेक किया था, अच्छी नौकरी नहीं मिली मृतक के चाचा परितोष सिंह ने बताया कि अमित पेटीएम में 15-20 हजार रुपए की नौकरी कर रहा था। जिस कारण हमेशा आर्थिक तंगी में रहता था। 25 फरवरी को वह जौनपुर घर से निकला था। वह मौसेरी बहन दीक्षा के क्वार्टर पर आया था। दीक्षा ने उसे काफी समझाया। जिसके बाद बहन ने घर फोन कर जानकारी दी थी। उनका मानना है कि अमित ने तनाव के कारण ही आत्महत्या की है। थाने में भी स्ट्रेस से संबंधित दिया आवेदन मृतक के पिता अनिल सिंह ने पूसा थाने में आवेदन दिया है, जिसमें आत्महत्या का कारण स्ट्रेस बताया है। आर्थिक तंगी की भी जानकारी दी है। पुलिस ने मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल किया जब्त उधर, थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं मिला है। युवक का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। जिस पर जांच चल रही है। मोबाइल लॉक है इसलिए खंगालने में देरी हो रही है। अभी परिवार के लोगों की बातों को सही मान कर अनुसंधान किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *