सूदखोरों से तंग आकर कपड़ा व्यापारी ने किया था सुसाइड:30 दिन बाद पिता-पुत्र समेत तीन व्यापारियों पर केस दर्ज, ज्यादा ब्याज लेने का आरोप

सूदखोरों से तंग आकर कपड़ा व्यापारी ने किया था सुसाइड:30 दिन बाद पिता-पुत्र समेत तीन व्यापारियों पर केस दर्ज, ज्यादा ब्याज लेने का आरोप

नर्मदापुरम में सोहागपुर के कपड़ा व्यापारी कैलाश आसवानी ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के करीब 30 दिन बाद शनिवार रात पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सोहागपुर के व्यापारी छबलदास तोलानी, उनके पुत्र हितेश तोलानी और इटारसी के व्यापारी वीरेंद्र जैन शामिल हैं। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया कि कैलाश आसवानी रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करते थे। उन्होंने आरोपियों से ब्याज पर रुपए उधार लिए थे। वे समय-समय पर ब्याज सहित राशि लौटाते रहे, लेकिन आरोपी उनसे तय से अधिक ब्याज की मांग करते थे। रुपए न देने पर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता था। बार-बार की बेइज्जती और दबाव से वे मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। लॉज के कमरे में खाया सल्फास
28 जनवरी को कैलाश आसवानी घर से बिना बताए निकल गए। वे माखननगर स्थित राधे राधे लॉज में ठहरे और कमरा नंबर 107 लिया। 29 जनवरी की सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लॉज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर उनका शव बिस्तर पर मिला। कमरे में सल्फास की खाली डिब्बी और उल्टी पड़ी थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें कर्ज और प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया गया था। तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने सुसाइड नोट और जांच के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह घटना एक बार फिर सूदखोरी और आर्थिक दबाव के गंभीर परिणामों को सामने लाती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *