औरंगाबाद में प्रेग्नेंट महिला की मौत:दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पति और ससुर फरार; 9 महीना पहले हुई थी शादी

औरंगाबाद में प्रेग्नेंट महिला की मौत:दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पति और ससुर फरार; 9 महीना पहले हुई थी शादी

औरंगाबाद में प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल में शव मिला है। 9 महिला पहले शादी हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मचानी गांव निवासी सनोज कुमार की पत्नी रिंकी कुमारी(24) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र की है। पिछले साल मई में शादी हुई थी देव थाना क्षेत्र के सटवट गांव निवासी पिता सत्येंद्र भगत ने बताया कि मई 2025 में बेटी रिंकी की शादी हुई थी। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज और गिफ्ट दिया था। बताया गया था कि सनोज विशाखापट्टनम में पोकलेन चलाता है, लेकिन शादी के बाद से वह घर पर ही रह रहा था। शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक चला। बाद में ससुराल वालों ने दहेज के लिए रिंकी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुर राम कृत पाल और पति दहेज में सोने के जेवरात और अन्य सामान की मांग करते थे। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके कारण गला घोंटकर मेरी बेटी को मार डाला। मृतका के चाचा रंजन कुमार पाल ने बताया… ससुराल वालों ने भतीजी की मौत की जानकारी मायके वालों को नहीं दी। रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि आपकी भतीजी की मौत हो गई है। जब वहां पहुंचा तो शव आंगन में पड़ा हुआ था। पति और ससुर फरार थे। घर में केवल महिला सदस्य थीं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फोन से बात भी नहीं करने देते थे वहीं, मां पुष्पा देवी ने बताया कि ससुराल वाले मेरी बेटी रिंकी को फोन से बात करने से मना करते थे। अगर कभी बात करती थी तो उसकी सास और गोतनी हमेशा उसके आसपास रहती थी। बातचीत से लगता था कि वह किसी परेशानी में है, लेकिन सामने किसी के होने के कारण अपनी परेशानी बता नहीं पाती थी। गोतनी के साथ भी अक्सर उसका विवाद रहता था। सभी लोग मिलकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। लिखित आवेदन अभी नहीं मिला है इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। मृतका के कमरे को सील कर दिया गया है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल ससुराल वाले फरार हैं। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर दी गई है, पुलिस पता लगा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद में प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल में शव मिला है। 9 महिला पहले शादी हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मचानी गांव निवासी सनोज कुमार की पत्नी रिंकी कुमारी(24) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र की है। पिछले साल मई में शादी हुई थी देव थाना क्षेत्र के सटवट गांव निवासी पिता सत्येंद्र भगत ने बताया कि मई 2025 में बेटी रिंकी की शादी हुई थी। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज और गिफ्ट दिया था। बताया गया था कि सनोज विशाखापट्टनम में पोकलेन चलाता है, लेकिन शादी के बाद से वह घर पर ही रह रहा था। शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक चला। बाद में ससुराल वालों ने दहेज के लिए रिंकी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुर राम कृत पाल और पति दहेज में सोने के जेवरात और अन्य सामान की मांग करते थे। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके कारण गला घोंटकर मेरी बेटी को मार डाला। मृतका के चाचा रंजन कुमार पाल ने बताया… ससुराल वालों ने भतीजी की मौत की जानकारी मायके वालों को नहीं दी। रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि आपकी भतीजी की मौत हो गई है। जब वहां पहुंचा तो शव आंगन में पड़ा हुआ था। पति और ससुर फरार थे। घर में केवल महिला सदस्य थीं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फोन से बात भी नहीं करने देते थे वहीं, मां पुष्पा देवी ने बताया कि ससुराल वाले मेरी बेटी रिंकी को फोन से बात करने से मना करते थे। अगर कभी बात करती थी तो उसकी सास और गोतनी हमेशा उसके आसपास रहती थी। बातचीत से लगता था कि वह किसी परेशानी में है, लेकिन सामने किसी के होने के कारण अपनी परेशानी बता नहीं पाती थी। गोतनी के साथ भी अक्सर उसका विवाद रहता था। सभी लोग मिलकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। लिखित आवेदन अभी नहीं मिला है इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। मृतका के कमरे को सील कर दिया गया है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल ससुराल वाले फरार हैं। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर दी गई है, पुलिस पता लगा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *