भागलपुर जिले में होली को लेकर यूपी, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन इस बार सफर आसान नहीं दिख रहा। पीपीपी मॉड्यूल से होली स्पेशल बसें नहीं चलाए जाने के निर्णय से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि किसी भी संचालक ने भागलपुर से बाहर के लिए स्पेशल बस चलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। फिलहाल पूर्णिया के लिए महज एक बस का संचालन होली स्पेशल के तौर पर किया जाएगा। ऐसे में सड़क मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों के सामने सीमित विकल्प रह गए हैं।
ट्रेन में सीट के लिए मारामारी बसों की कमी के कारण अब पूरा दबाव रेलवे पर आ गया है। नियमित ट्रेनें पहले से ही फुल चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों में भी सीमित सीट उपलब्ध है। सीटों की मारामारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार रात 11 बजे से 1 बजे तक भागलपुर आने वाली ट्रेनों के संबंध में 67,186 लोगों ने आईआरसीटीसी और रेलवन एप पर स्टेशन कोड की जानकारी ली। यात्रियों की भारी भीड़ हालांकि यूपी रूट के यात्रियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। एक मार्च(आज) रविवार से सियालदह से भागलपुर होते हुए प्रयागराज तक वनवे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 03103 प्रयागराज वनवे अनारक्षित स्पेशल सुबह 10:40 बजे सियालदह से खुलेगी। अगले दिन दोपहर एक बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन नैहटी, बंडेल, बर्धमान, बोलपुर, सैथिया, रामपुरहाट, बड़हरवा और साहिबगंज होते हुए शाम 6:50 बजे कहलगांव पहुंचेगी। इसके बाद 7:22 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद सुल्तानगंज और जमालपुर होते हुए यह ट्रेन पटना, आरा, बक्सर और डीडीयू के रास्ते प्रयागराज तक जाएगी। हालांकि, अनारक्षित होने के कारण इस ट्रेन में भी भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भागलपुर जिले में होली को लेकर यूपी, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन इस बार सफर आसान नहीं दिख रहा। पीपीपी मॉड्यूल से होली स्पेशल बसें नहीं चलाए जाने के निर्णय से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि किसी भी संचालक ने भागलपुर से बाहर के लिए स्पेशल बस चलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। फिलहाल पूर्णिया के लिए महज एक बस का संचालन होली स्पेशल के तौर पर किया जाएगा। ऐसे में सड़क मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों के सामने सीमित विकल्प रह गए हैं।
ट्रेन में सीट के लिए मारामारी बसों की कमी के कारण अब पूरा दबाव रेलवे पर आ गया है। नियमित ट्रेनें पहले से ही फुल चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों में भी सीमित सीट उपलब्ध है। सीटों की मारामारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार रात 11 बजे से 1 बजे तक भागलपुर आने वाली ट्रेनों के संबंध में 67,186 लोगों ने आईआरसीटीसी और रेलवन एप पर स्टेशन कोड की जानकारी ली। यात्रियों की भारी भीड़ हालांकि यूपी रूट के यात्रियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। एक मार्च(आज) रविवार से सियालदह से भागलपुर होते हुए प्रयागराज तक वनवे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 03103 प्रयागराज वनवे अनारक्षित स्पेशल सुबह 10:40 बजे सियालदह से खुलेगी। अगले दिन दोपहर एक बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन नैहटी, बंडेल, बर्धमान, बोलपुर, सैथिया, रामपुरहाट, बड़हरवा और साहिबगंज होते हुए शाम 6:50 बजे कहलगांव पहुंचेगी। इसके बाद 7:22 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद सुल्तानगंज और जमालपुर होते हुए यह ट्रेन पटना, आरा, बक्सर और डीडीयू के रास्ते प्रयागराज तक जाएगी। हालांकि, अनारक्षित होने के कारण इस ट्रेन में भी भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।


