Leopard Safari: होली पर वाइल्ड लाइफ का रोमांच, झालाना सफारी हाउसफुल, ऑनलाइन बुकिंग बंद

Leopard Safari: होली पर वाइल्ड लाइफ का रोमांच, झालाना सफारी हाउसफुल, ऑनलाइन बुकिंग बंद

Wildlife Tourism: जयपुर. होली के त्योहार पर इस बार शहरवासियों और बाहरी पर्यटकों में वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जयपुर के प्रसिद्ध झालाना लेपर्ड सफारी में दोनों दिन की सभी शिफ्ट पूरी तरह फुल रहीं। बढ़ती मांग को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग भी बंद करनी पड़ी। पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यहां सीटें पहले ही एडवांस में बुक हो गईं।

इसी तरह आमागढ़ लेपर्ड सफारी में भी सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक सैलानी पहुंचे। परिवार और युवा जंगल सफारी का रोमांच लेने के लिए सुबह से कतारों में नजर आए। वहीं नाहरगढ़ जैविक उद्यान भी पर्यटकों से सराबोर रहा, जहां बच्चों और परिवारों ने छुट्टियों का भरपूर आनंद लिया।

वन अधिकारियों के अनुसार होली की लंबी छुट्टियों के चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक जयपुर पहुंचे। पारंपरिक पर्यटन स्थलों के बजाय अब लोग प्रकृति और वन्यजीवों के करीब समय बिताना पसंद कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा और प्रबंधन के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *