बक्सर जिले के चौसा निवासी सुजीत कुशवाहा इस समय दुबई में कार्यरत हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने वहां की स्थिति पर चिंता व्यक्त की, हालांकि खुद को सुरक्षित बताया। युवक द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट ने परिवार और मित्रों की बेचैनी बढ़ा दी है। सुजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं ऑनलाइन नहीं दिखाई दूंगा तो समझना मामला ज्यादा खराब हो गया है… लड़ाई मानवता के विरुद्ध है।” इस पोस्ट के सामने आने के बाद गांव और परिवार में तुरंत बेचैनी बढ़ गई। परिजनों ने उससे संपर्क साधा, जिस पर युवक ने बताया कि वह फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण है। 6 महीने पहले गए थे दुबई सुजीत छह महीने पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से दुबई गए थे। उन्होंने बताया कि परिजनों से लगातार बातचीत हो रही है। रात की भयावह स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने फेसबुक पेज से कुछ पोस्ट किया था, जिसके कारण परिजन चिंतित थे। उन्होंने बताया कि रात में एक तरफ लगातार धमाके हो रहे थे और दूसरी तरफ मोबाइल नंबर पर अलर्ट रहने के सायरन बज रहे थे। इस वजह से वे रात 12 बजे से अब तक जगे हुए हैं। अचानक ऐसा माहौल बना कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का सारा सिस्टम वहीं रुक गया। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित कमरों में वापस भेज दिया गया है, और अगले दो दिन (रविवार और सोमवार) तक वर्क परमिट भी जारी नहीं होगा। धमाके की आवाज से लोग सहमे एहतियात के तौर पर कुछ सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों पर रोक लगा दी गई है। रात में हुए एक तेज धमाके की आवाज से लोग सहम गए थे, जिससे दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। युवक ने यह भी बताया कि अभी तक भारत लौटने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। भारतीय दूतावास की ओर से आपातकालीन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक संपर्क कर सकें। उसने अपने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह सतर्क है और सुरक्षित स्थान पर रह रहा है। चौसा स्थित उसके घर पर परिजन लगातार फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाए हुए हैं। गांव के लोग भी हालचाल जानने के लिए परिवार के घर पहुंच रहे हैं। युवक की मां ने कहा कि बेटा सुरक्षित है, यही सबसे बड़ी राहत है, लेकिन हालात सामान्य होने तक चिंता बनी रहेगी। भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास से अपील की है कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाए। फिलहाल परिवार अपने बेटे की सलामती की दुआ कर रहा है और हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद जता रहा है। बक्सर जिले के चौसा निवासी सुजीत कुशवाहा इस समय दुबई में कार्यरत हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने वहां की स्थिति पर चिंता व्यक्त की, हालांकि खुद को सुरक्षित बताया। युवक द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट ने परिवार और मित्रों की बेचैनी बढ़ा दी है। सुजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं ऑनलाइन नहीं दिखाई दूंगा तो समझना मामला ज्यादा खराब हो गया है… लड़ाई मानवता के विरुद्ध है।” इस पोस्ट के सामने आने के बाद गांव और परिवार में तुरंत बेचैनी बढ़ गई। परिजनों ने उससे संपर्क साधा, जिस पर युवक ने बताया कि वह फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण है। 6 महीने पहले गए थे दुबई सुजीत छह महीने पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से दुबई गए थे। उन्होंने बताया कि परिजनों से लगातार बातचीत हो रही है। रात की भयावह स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने फेसबुक पेज से कुछ पोस्ट किया था, जिसके कारण परिजन चिंतित थे। उन्होंने बताया कि रात में एक तरफ लगातार धमाके हो रहे थे और दूसरी तरफ मोबाइल नंबर पर अलर्ट रहने के सायरन बज रहे थे। इस वजह से वे रात 12 बजे से अब तक जगे हुए हैं। अचानक ऐसा माहौल बना कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का सारा सिस्टम वहीं रुक गया। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित कमरों में वापस भेज दिया गया है, और अगले दो दिन (रविवार और सोमवार) तक वर्क परमिट भी जारी नहीं होगा। धमाके की आवाज से लोग सहमे एहतियात के तौर पर कुछ सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों पर रोक लगा दी गई है। रात में हुए एक तेज धमाके की आवाज से लोग सहम गए थे, जिससे दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। युवक ने यह भी बताया कि अभी तक भारत लौटने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। भारतीय दूतावास की ओर से आपातकालीन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक संपर्क कर सकें। उसने अपने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह सतर्क है और सुरक्षित स्थान पर रह रहा है। चौसा स्थित उसके घर पर परिजन लगातार फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाए हुए हैं। गांव के लोग भी हालचाल जानने के लिए परिवार के घर पहुंच रहे हैं। युवक की मां ने कहा कि बेटा सुरक्षित है, यही सबसे बड़ी राहत है, लेकिन हालात सामान्य होने तक चिंता बनी रहेगी। भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास से अपील की है कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाए। फिलहाल परिवार अपने बेटे की सलामती की दुआ कर रहा है और हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद जता रहा है।


