जमुई के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे पर लाठी-रॉड से हमला किया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सोनो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान शांति देवी और सुभाष कुमार यादव के रूप में हुई है। घायल सुभाष कुमार यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर पिलर गाड़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पहले भी पंचायत हो चुकी है और जमीन विवादित है। पूर्व में इस जमीन पर धारा 144 भी लगाई गई थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के पहुंचने से पहले किया हमला सुभाष के अनुसार, उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर थाने को सूचना दी थी। कुछ देर बाद 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरे पक्ष के प्रदीप यादव, बमबम यादव और अन्य लोगों ने लाठी-डंडा, रॉड और खंती से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सुभाष के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि शांति देवी के कान के पास चोट लगी, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गईं। घायल सुभाष ने बताया कि इलाज के बाद वे इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देंगे। चरका पत्थर थाना पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलते ही जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जमुई के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे पर लाठी-रॉड से हमला किया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सोनो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान शांति देवी और सुभाष कुमार यादव के रूप में हुई है। घायल सुभाष कुमार यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर पिलर गाड़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पहले भी पंचायत हो चुकी है और जमीन विवादित है। पूर्व में इस जमीन पर धारा 144 भी लगाई गई थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के पहुंचने से पहले किया हमला सुभाष के अनुसार, उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर थाने को सूचना दी थी। कुछ देर बाद 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरे पक्ष के प्रदीप यादव, बमबम यादव और अन्य लोगों ने लाठी-डंडा, रॉड और खंती से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सुभाष के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि शांति देवी के कान के पास चोट लगी, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गईं। घायल सुभाष ने बताया कि इलाज के बाद वे इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देंगे। चरका पत्थर थाना पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलते ही जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


