भागलपुर में हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर:बाजार जा रहे किसान की मौत, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

भागलपुर में हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर:बाजार जा रहे किसान की मौत, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

भागलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता निवासी बद्री मंडल के पुत्र अवधेश मंडल(35) के तौर पर हुई है। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर चौक की है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया परिजनों के अनुसार, शनिवार देर शाम अवधेश बाजार जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। चौक के पास पहुंचते ही ओवर स्पीड हाइवा ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात दम तोड़ दिया। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी हादसे की सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मायांगज पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता निवासी बद्री मंडल के पुत्र अवधेश मंडल(35) के तौर पर हुई है। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर चौक की है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया परिजनों के अनुसार, शनिवार देर शाम अवधेश बाजार जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। चौक के पास पहुंचते ही ओवर स्पीड हाइवा ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात दम तोड़ दिया। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी हादसे की सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मायांगज पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *