Iran–Israel war: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई जंग से पूरे दुनिया में युद्ध के हालात पैदा हो गए है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद ईरान ने भी पलटवार शुरू किया और मिडिल ईस्ट में तबाही मच गई। हमले का बदला लेने के लिए ईरान ने पहले इजरायल पर सैंकड़ों मिसाइलें दागी और फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी बेस को निशाना बनाना शुरू किया। इसी कड़ी में अब ईरान ने ईराक में मौजूद अमेरिकी बेस पर मिसाइल दाग दी है।
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईराक पर बौखलाया ईरान, एक के बाद एक दागी कई मिसाइलें


