9 लाख अंत्योदय कार्डधारियों को 13 माह से नहीं मिल रही चीनी, आठ माह से दाल-नमक का भी वितरण नहीं

9 लाख अंत्योदय कार्डधारियों को 13 माह से नहीं मिल रही चीनी, आठ माह से दाल-नमक का भी वितरण नहीं

पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची राज्य की जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों में करीब 9 लाख अंत्योदय कार्डधारकों को पिछले 13 महीनों से चीनी नहीं मिल रही है। वहीं, सभी राशनकार्डधारकों को जुलाई 2025 से चना दाल और नमक का वितरण भी नहीं हो पाया। हालांकि, चावल और गेहूं का वितरण नियमित रूप से जारी है। योजना के अनुसार, प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को हर माह 1 किलो चीनी और सभी राशनकार्डधारकों को 1 किलो चना दाल और 1 किलो नमक मिलना चाहिए। जानकारी के अनुसार, चीनी की आपूर्ति के लिए लगातार टेंडर जारी किए जा रहे हैं, लेकिन सफलता न मिलने के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। राज्य में करीब 2.61 करोड़ लोगों को PDS के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाता है, जिनमें करीब 25 लाख ग्रीन राशन कार्डधारक शामिल हैं। फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, रांची जिला शाखा के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने बताया कि होली जैसे त्योहारों पर भी अंत्योदय कार्डधारकों की थाली से मिठास गायब है, और 13 महीनों से चीनी का वितरण नहीं हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *