ललितपुर में छात्राओं ने परीक्षा के बाद खेली होली:प्राथमिक विद्यालयों में भी बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से मनाई होली

ललितपुर में छात्राओं ने परीक्षा के बाद खेली होली:प्राथमिक विद्यालयों में भी बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से मनाई होली

ललितपुर में प्रयागराज बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को 12वीं की परीक्षा दूसरे शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक हुई। पेपर खत्म होने के बाद छात्राओं ने स्कूली ड्रेस में परीक्षा केंद्र के बाहर गुलाल लगाकर होली खेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शनिवार शाम 5 बजे 12वीं का पेपर छूटने के बाद छात्राओं ने जमकर होली मनाई। अनेक छात्राओं ने बताया कि उनके पेपर अच्छे गए हैं और वे पास हो जाएंगी। देखें, 4 तस्वीरें… वहीं, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठियों के साथ फूलों से बने प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेली। विद्यालय की छात्राओं ने गेंदा, टेसू, गुड़हल, गुलाब और चमेली के फूलों से आकर्षक रंगोली भी बनाई। बच्चों ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *