SL vs PAK: श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, बाबर टीम से बहार, सेमीफ़ाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान को 65 रन से जीतना होगा मैच

SL vs PAK: श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, बाबर टीम से बहार, सेमीफ़ाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान को 65 रन से जीतना होगा मैच

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुक़ाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब अगर पाकिस्तान को सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है तो यह मैच उन्हें 65 या उससे ज्यादा रनों से जीतना होगा।

पाकिस्तान ने किए तीन बदलाव

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि अहम मुकाबले में उनकी टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। बाबर आजम, सईम अयूब और सलमान मिर्जा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *