पति से अनबन के बीच नवविवाहिता ने किया सुसाइड:फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, शव पोस्टमार्टम को भेजा

पति से अनबन के बीच नवविवाहिता ने किया सुसाइड:फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, शव पोस्टमार्टम को भेजा

घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सजेती थाना क्षेत्र स्थित गुरैयनपुर गांव में शनिवार दोपहर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गुरैयनपुर निवासी 23 वर्षीय संगीता पुत्री स्व. केशरी लाल निषाद के रूप में हुई है। संगीता ने अपने घर के अंदर खरपहेल में लगी बल्ली पर दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार भारती ने बताया कि मृतका की शादी हो चुकी थी और उसका अपने पति से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि, आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *