सहरसा में होली पर अश्लील गीत-डीजे पर प्रतिबंध:अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, प्रशासन अलर्ट

सहरसा में होली पर अश्लील गीत-डीजे पर प्रतिबंध:अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, प्रशासन अलर्ट

सहरसा में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहरसा डीएसएलआर धीरज कुमार और पुलिस लाइन डीएसपी ओमप्रकाश ने की। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश, सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी श्याम सुंदर ने हिस्सा लिया। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सहरसा नगर निगम के वार्ड पार्षदों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कांग्रेस के हीरा प्रभाकर, राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, भाजपा के जिला अध्यक्ष साजन शर्मा राजीव कुमार समेत अन्य लोगो ने हिस्सा लिया। जिला प्रशासन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि इस वर्ष होली के दौरान हुड़दंग, अश्लील गीतों और तेज आवाज में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी कि किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि या नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लाइन डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखेगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों से अपील की गई कि वे अपने-अपने वार्डों में सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से प्रशासन के निर्देशों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उनसे युवाओं को समझाने और सामूहिक रूप से शांति बनाए रखने में सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी की सहभागिता से इस वर्ष होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। सहरसा में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहरसा डीएसएलआर धीरज कुमार और पुलिस लाइन डीएसपी ओमप्रकाश ने की। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश, सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी श्याम सुंदर ने हिस्सा लिया। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सहरसा नगर निगम के वार्ड पार्षदों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कांग्रेस के हीरा प्रभाकर, राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, भाजपा के जिला अध्यक्ष साजन शर्मा राजीव कुमार समेत अन्य लोगो ने हिस्सा लिया। जिला प्रशासन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि इस वर्ष होली के दौरान हुड़दंग, अश्लील गीतों और तेज आवाज में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी कि किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि या नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लाइन डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखेगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों से अपील की गई कि वे अपने-अपने वार्डों में सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से प्रशासन के निर्देशों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उनसे युवाओं को समझाने और सामूहिक रूप से शांति बनाए रखने में सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी की सहभागिता से इस वर्ष होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *