मोतिहारी में फर्जी कागजात बनाने वाले साइबर कैफे पर छापा:प्रशासन ने उपकरण-दस्तावेज जब्त किए; आगे भी जारी रहेगा अभियान

मोतिहारी में फर्जी कागजात बनाने वाले साइबर कैफे पर छापा:प्रशासन ने उपकरण-दस्तावेज जब्त किए; आगे भी जारी रहेगा अभियान

मोतिहारी में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी है। शराब और नशीले पदार्थों के बाद अब फर्जी कागजात बनाने वाले साइबर कैफे के विरुद्ध सघन छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शहर के कई साइबर कैफे पर अलग-अलग टीमों ने छापा मारा। दो अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की छापेमारी के दौरान स्टेशन चौक स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने बापू धाम साइबर कैफे से फर्जी कागजात बनाने वाले उपकरण बरामद हुए। प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार और एएसपी हेमंत सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की। एक टीम का नेतृत्व सदर डीएसपी दिलीप कुमार कर रहे थे। जिलाधिकारी को सूचना मिली थी कि शहर के साइबर कैफे में फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद डीएम और एसपी ने पुलिस और जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम का गठन किया और एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी का निर्देश दिया। स्कैन,पेपर, आधार कार्ड और मोबाइल बरामद रेलवे स्टेशन चौक के पास बापू धाम साइबर कैफे में छापेमारी के दौरान कई स्कैन किए गए पेपर, एक डायरी, आधार कार्ड, मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, डायरी में पैसे के लेनदेन का रिकॉर्ड और मोहर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि आरओ नवनीत प्रकाश के पास एक ईडब्ल्यूएस (EWS) आवेदन आया था, जिस पर पूर्व के आरओ के फर्जी हस्ताक्षर थे। जांच में पता चला कि यह प्रमाण पत्र बापू धाम साइबर कैफे से बनाया गया था। इसके बाद कैफे पर छापेमारी की गई, जहां से कई अवैध दस्तावेज बरामद हुए। छापेमारी टीम में ये पदाधिकारी रहे शामिल एसडीओ ने यह भी बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी टीम में प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार, एएसपी हेमंत कुमार, सदर डीएसपी दिलीप कुमार, साइबर डीएसपी अभिनव पराशर, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई के बी हनुमंत सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मोतिहारी में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी है। शराब और नशीले पदार्थों के बाद अब फर्जी कागजात बनाने वाले साइबर कैफे के विरुद्ध सघन छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शहर के कई साइबर कैफे पर अलग-अलग टीमों ने छापा मारा। दो अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की छापेमारी के दौरान स्टेशन चौक स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने बापू धाम साइबर कैफे से फर्जी कागजात बनाने वाले उपकरण बरामद हुए। प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार और एएसपी हेमंत सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की। एक टीम का नेतृत्व सदर डीएसपी दिलीप कुमार कर रहे थे। जिलाधिकारी को सूचना मिली थी कि शहर के साइबर कैफे में फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद डीएम और एसपी ने पुलिस और जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम का गठन किया और एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी का निर्देश दिया। स्कैन,पेपर, आधार कार्ड और मोबाइल बरामद रेलवे स्टेशन चौक के पास बापू धाम साइबर कैफे में छापेमारी के दौरान कई स्कैन किए गए पेपर, एक डायरी, आधार कार्ड, मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, डायरी में पैसे के लेनदेन का रिकॉर्ड और मोहर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि आरओ नवनीत प्रकाश के पास एक ईडब्ल्यूएस (EWS) आवेदन आया था, जिस पर पूर्व के आरओ के फर्जी हस्ताक्षर थे। जांच में पता चला कि यह प्रमाण पत्र बापू धाम साइबर कैफे से बनाया गया था। इसके बाद कैफे पर छापेमारी की गई, जहां से कई अवैध दस्तावेज बरामद हुए। छापेमारी टीम में ये पदाधिकारी रहे शामिल एसडीओ ने यह भी बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी टीम में प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार, एएसपी हेमंत कुमार, सदर डीएसपी दिलीप कुमार, साइबर डीएसपी अभिनव पराशर, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई के बी हनुमंत सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *