गया शहर में आज NH-22 डोभी–पटना रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। चंदौती थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने गाड़ी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कार एक ट्रक से भी जा भिड़ी। इस टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जख्मी भर्ती स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। कार में सवार एक महिला और एक छोटे बच्चे के हाथ में भी गंभीर चोटें लगी हैं। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार चंदौती थाना क्षेत्र का ही निवासी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात प्रभावित रहा। गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। चंदौती थाना के एसआई मन सिंह बारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार रांची से मुजफ्फरपुर जा रही थी। इंग्लिश गांव के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गया शहर में आज NH-22 डोभी–पटना रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। चंदौती थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने गाड़ी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कार एक ट्रक से भी जा भिड़ी। इस टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जख्मी भर्ती स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। कार में सवार एक महिला और एक छोटे बच्चे के हाथ में भी गंभीर चोटें लगी हैं। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार चंदौती थाना क्षेत्र का ही निवासी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात प्रभावित रहा। गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। चंदौती थाना के एसआई मन सिंह बारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार रांची से मुजफ्फरपुर जा रही थी। इंग्लिश गांव के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


