मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर वर्कशॉप:शेखपुरा में सेकेंड इन्सटॉलमेंट पेमेंट और इफेक्टिव इम्प्लीमेंटेशन पर जोर

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर वर्कशॉप:शेखपुरा में सेकेंड इन्सटॉलमेंट पेमेंट और इफेक्टिव इम्प्लीमेंटेशन पर जोर

शेखपुरा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जीविका जिला कार्यालय के किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ और समन्वयकों ने भाग लिया। जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, संतोष कुमार सोनू ने कार्यशाला का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि द्वितीय किस्त के भुगतान, पात्रता मापदंड और समय-सीमा के अनुरूप योजना के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित परियोजना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। गाइडलाइन के आधार पर विस्तृत जानकारी साझा की गई बैठक में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित जारी गाइडलाइन के आधार पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। यह स्पष्ट किया गया कि द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए दीदियों को निर्धारित पात्रता एवं योग्यता मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, राशि के चरणबद्ध वितरण और आवश्यक दस्तावेजीकरण प्रक्रिया भी बताई गई। संतोष कुमार सोनू ने सभी प्रखंड स्तरीय परियोजना कर्मियों को निर्देश दिया कि वे समय-मानक और दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य पूर्ण करें, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक देरी न हो। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि दीदियों को स्थायी एवं सफल रोजगार स्थापित करने हेतु सक्षम बनाना है। प्रथम किस्त की राशि प्रदान की जा चुकी उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग एक लाख से अधिक दीदियों को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त की राशि प्रदान की जा चुकी है। अब अगला लक्ष्य इन सभी लाभार्थी दीदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार द्वितीय किस्त का भुगतान सुनिश्चित करना है। द्वितीय किस्त जारी करने से पूर्व आवश्यक सावधानियों, प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक दीदी सफलतापूर्वक अपना रोजगार स्थापित कर सके। इस अवसर पर जिला स्तर से प्रबंधक पशुधन कुलदीप राम, प्रशिक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार एवं क्षेत्रीय समन्वयक राकेश रंजन द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिला इकाई से प्रबंधकों एवं प्रखंड इकाई से बीपीएम, एलएचएस, एसी तथा सीसी उपस्थित रहे। शेखपुरा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जीविका जिला कार्यालय के किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ और समन्वयकों ने भाग लिया। जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, संतोष कुमार सोनू ने कार्यशाला का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि द्वितीय किस्त के भुगतान, पात्रता मापदंड और समय-सीमा के अनुरूप योजना के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित परियोजना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। गाइडलाइन के आधार पर विस्तृत जानकारी साझा की गई बैठक में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित जारी गाइडलाइन के आधार पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। यह स्पष्ट किया गया कि द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए दीदियों को निर्धारित पात्रता एवं योग्यता मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, राशि के चरणबद्ध वितरण और आवश्यक दस्तावेजीकरण प्रक्रिया भी बताई गई। संतोष कुमार सोनू ने सभी प्रखंड स्तरीय परियोजना कर्मियों को निर्देश दिया कि वे समय-मानक और दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य पूर्ण करें, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक देरी न हो। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि दीदियों को स्थायी एवं सफल रोजगार स्थापित करने हेतु सक्षम बनाना है। प्रथम किस्त की राशि प्रदान की जा चुकी उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग एक लाख से अधिक दीदियों को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त की राशि प्रदान की जा चुकी है। अब अगला लक्ष्य इन सभी लाभार्थी दीदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार द्वितीय किस्त का भुगतान सुनिश्चित करना है। द्वितीय किस्त जारी करने से पूर्व आवश्यक सावधानियों, प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक दीदी सफलतापूर्वक अपना रोजगार स्थापित कर सके। इस अवसर पर जिला स्तर से प्रबंधक पशुधन कुलदीप राम, प्रशिक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार एवं क्षेत्रीय समन्वयक राकेश रंजन द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिला इकाई से प्रबंधकों एवं प्रखंड इकाई से बीपीएम, एलएचएस, एसी तथा सीसी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *