भगवा कपड़ों में बिना सिर वाले शख्स संग, मिस्टर खिलाड़ी का वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा! वायरल

भगवा कपड़ों में बिना सिर वाले शख्स संग, मिस्टर खिलाड़ी का वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा! वायरल

Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर एक साथ आने को तैयार है। उनकी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ के लिए दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिला है। ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी शैली की होगी, जो उनकी पुरानी कॉमेडी फिल्मों की याद ताजा करेगी।

इस दिन फिल्म देगी दस्तक

फिल्म ‘भूत बंगला’ बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के द्वारा बन रही है। बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी नजर आने वाले है और इसे प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित किया जा रहा हैं। साथ ही, अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर इसके निर्माता हैं और ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज होगी।

क्या भूत-वूत होते हैं?

इसा बीच, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्टर भगवा रंग के कपड़े पहने बिना सिर वाले शख्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय चर्चा करते हुए पूछते हैं कि क्या भूत-वूत होते हैं? बिना सिर वाला शख्स कहता है, “पता नहीं सर, जबसे मैं पैदा हुआ हूं मेरी मां बोलती थी, मेरा बाप भूत है और मेरा बाप बोलता था मेरी मां भूत है, लेकिन मैंने ऐसा कुछ देखा ही नहीं पर ये सब अफवाहें हैं आप इन सब पर विश्वास मत करो।”

इस वीडियो पर दर्शकों के कई मजाकिया और गंभीर प्रतिक्रियाएं दी हैं। दरअसल, फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं, क्योंकि ये जोड़ी लंबे समय बाद हॉरर-कॉमेडी की नई शुरूआत करेगी। अब देखना ये होगा कि फिल्म पुराने दौर की कॉमिक टाइमिंग और हंसी को फिर से जीवित कर पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *