मैहर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का अनोठा प्रदर्शन:ड्राइवरों को माला पहनाई, मिठाई खिलाकर किया स्वागत

मैहर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का अनोठा प्रदर्शन:ड्राइवरों को माला पहनाई, मिठाई खिलाकर किया स्वागत

मैहर जिले के ग्राम सोनवारी में ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहनों से हो रहे लगातार हादसों और प्रशासन की कथित अनदेखी के विरोध में किया गया। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर ओवरलोड ट्रकों और हाइवा को रोका। उन्होंने विरोध जताने के लिए ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन पर तंज कसते हुए ड्राइवरों से कहा कि वे मैहर प्रशासन के पूर्ण सहयोग से इस सड़क पर वाहन चला रहे हैं। उन्होंने प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए, जिसके कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी उमाकांत उपाध्याय ने बताया कि ये ओवरलोड वाहन खुलेआम हादसों को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन ने पूरे क्षेत्र में व्यापक चर्चा छेड़ दी है, जिससे प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित होने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *